Telegram Group

Teaching & Govt Job Telegram Group

UP Board Results 2023 Class 10 & 12 Result Download Link

 


UPMSP UP Board Result 2023 Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी होगा। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट दोपहर डेढ़ बजे से चेक कर सकेंगे


UPMSP UP Board Result 2023 Live Updates : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upresults.nic.in व upmsp.edu.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। विद्यार्थी नीचे दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर व रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 89.78 फीसदी और 12वीं का रिजल्ट 75.52 फीसदी रहा है।



Up Board Results 2023 class 10 and class 12





Up Board Results 2023

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 89.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं में 86 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। यूपी बोर्ड 12वीं में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए। 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने जारी किया। यूपी बोर्ड ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया है। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़, कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 31 मार्च के बीच पूरा हुआ


UP Board 12th Topper 2023: किसने किया यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप

महोबा स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र शुभ छाबरा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.80 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।



UP Board 10th Result , UP Board 10th Topper : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 179 स्टूडेंट्स शामिल

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित। यहां देखें टॉपरों की लिस्ट

रैंक 1- प्रिंयाशी सोनी - 98.33 - सीतापुर

रैंक 2- कुशाग्र पांडेय - 97.83 - कानपुर देहात

रैंक 2- मिसख्त नूर - 97.83 - अयोध्या

रैंक 3- कृष्णा झा - 97.67 - मथुरा

रैंक 3- अर्पित गंगवार - 97.67 - पीलीभीति

रैंक 4- श्रेयशी सिंह - 97.67 - सुलतानपुर

रैंक 4- आंशिक दुबे- 97.50 - अयोध्या

रैंक 4- सक्षम तिवारी - 97.50 - अंबेडकर नगर

रैंक 4- पीयूष सिंह - 97.50 - जौनपुर

रैंक 4- नमन गुप्ता - 97.50 - वाराणसी


UPMSP UP Board 10th Result Declared : यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 89.84 स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कों का रिजल्ट 86.64 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 93.34 फीसदी रहा।

UP Board 12th Result 2023: ये हैं यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 75.52 प्रतिशत रहा है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत: 83 फीसदी और 69.34 फीसदी लड़के सफल हुए हैं



UP Board Result 2023 Topper : यूपी बोर्ड रिजल्ट में इन्होंने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10वीं में 600 में से 590 अंक हासिल कर सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया। कानपुर के कुशाग्र पांडे सेकेंड टॉपर रहे। यूपी बोर्ड इंटर में महोबा के शुभ छपरा ने 500 में से 489 अंक हासिल कर टॉप किया।


UPMSP Result 2023 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का भी मिलेगा मौका

UP Board Result 2022: एक या दो विषय में फेल छात्रों को यूपी बोर्ड में पास होने का एक और मौका देगा। जो छात्र मुख्य परीक्षा के एक या दो विषय में उत्तीर्ण नहीं होते हैं वे कंपार्टमेंटल या पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 नंबर की आवश्यकता होती है


UPMSP UP Board Result 2023 Live: रिजल्ट upmsp.edu.in , upresults.nic.in व results.upmsp.edu.in पर जारी होगा

UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड की ओेर से रिजल्ट की तिथि और समय का ऐलान  किए जाने के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 58 लाख छात्रों की दुविधा दूर हो गई है। चंद मिनटों में इनका इंतजार खत्म हो जाएगा। upresults.nic.in से ये विद्यार्थी अपना मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे |



UP Board Result 2023 Live: upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर आएगा रिजल्ट

UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेढ़ बजे जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है।

Tags

Ads Right 1

Ads Right 2

в